दोस्तों आज मैं आपको विज्ञान के अंतर्गत आने वाले गैस और वाष्प में अंतर |Difference Between Gas and Steam in Hindi के बारे में बताने वाला हूँ क्योकि यह आज कल का सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है , तथा बहुत से परीक्षाओं में यहाँ से प्रश्न आने की ज्यादा संभावना है , तो चलिए इस टॉपिक को हम अच्छे से जान लेते है यहाँ से अगर कोई भी प्रश्न आए तो हम उसे बड़े आसानी से कर ले |
आशा करता हुँ कि यह पोस्ट पढ़कर गैस और वाष्प में अंतर (Difference Among Gas, Vapour and Steam) आप अच्छी तरीके से समझ पाते है।
गैस और वाष्प में अंतर |भाप और गैस में अंतर | Difference Between Gas and Steam in hindi
Table of Contents

दोस्तों गैस , वाष्प या फिर द्रव यह सभी विभिन्न प्रकार के पदार्थ है इसलिए गैस और वाष्प के बीच अंतर जानने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए की पदार्थ क्या होता है? , पदार्थ की कितनी अवस्थाए होती है?, पदार्थ किसे कहते है? ताकि आपको आगे की चीज़े को समझने में कोई समस्या ना हो और सारी चीज़े आपको अच्छे से और आसानी से समझ सके |
पदार्थ क्या होता है ?
सायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान में पदार्थ उसे कहा जाता हैं जो स्थान को घेरता है और जिसमे द्रव्यमान होता है उसे पदार्थ कहते हैं। पदार्थ को न तो उत्पन्न किया जा सकता है, न नष्ट ही किया जा सकता है सिर्फ इसी एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है |
पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं?
लोगों के मन में पदार्थ के प्रकार को लेकर काफी संदेह रहता है क्यों की बहुत से लोगों का कहना होता है की पदार्थ 3 प्रकार के होते है और बहुत से लोग कहते है की पदार्थ 4 प्रकार के होते तो मैं आपको बताना चाहूंगा की ये दोनों ही उत्तर सही है क्यों की सामन्यतः हमें यही पढ़ाया गया है की पदार्थ 3 प्रकार के होते है पर कॉम्पटिशन तथा अन्य बड़े लेबल के संस्थाओ में पदार्थ को 4 प्रकार का बताया गया है जो की सही भी है |
पदार्थ की कुल चार अवस्थाएं होती हैं।
- ठोस (Solid)
- द्रव (Liquid)
- गैस (Gas)
- प्लाज्मा (Plasma)
वाष्प क्या हैं?
वाष्प द्रव और गैस के मध्य की अवस्था है जिसमे गैस और पानी का मिश्रण होता हैं। कमरे के तापमान पर वाष्प द्रव और गैस के रूप में परिवर्तित हो जाता है।सामान्य भाषा में बात करे तो वाष्प द्रव और गैस के मध्य की सम्यावस्था है जिसमे द्रव और गैस का सम्मलित मिश्रण हैं।
नोट:- जब हम किसी द्रव को गर्म करते है तो जो धुवा नुमा उसमे से निकलता है उसी को हम वाष्प या फिर भाप कहते है |
गैस क्या हैं?
पदार्थ के अणुओं के मध्य की दूरी द्रव की तुलना में बहुत अधिक होता है या उनके अणुओं के अन्तराणुविक बल कम होता है। तो पदार्थ की अवस्था गैस के रूप में होती है।
जैसे :- क्लोरीन , ऑक्सीजन , नाइट्रोजन , हाइड्रोजन आदि।
भाप किसे कहते हैं?
जब हम पानी को गर्म करते है तो उससे निकलने वाले वाष्प को भाप कहते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-
- अम्ल और क्षार में अंतर उदाहरण सहित |Difference Between Acid and Base With Example
- सदिश राशि और अदिश राशि में अंतर उदाहारण सहित|Difference Between Vector and Scalar Quantity
- हिंदी वर्णमाला [Hindi Varnamala]|हिंदी वर्णमाला (स्वर और व्यंजन)|Hindi Alphabet Varnamala
गैस और वाष्प में अंतर : Difference Between Gas and Steam
गैस (Gas) | वाष्प (Vapour) |
गैस पदार्थ की एक अवस्था है जिसके अणुओं के मध्य अंतराणविक बल बहुत कम होता है। | वाष्प द्रव और गैस के मध्य की अवस्था है जिसमे गैस और पानी का मिश्रण होता हैं। |
गैस का आयतन अधिक होता है। पर इसे दबाव डालकर संपीड़ित किया जा सकता हैं। | वाष्प का आयतन भाप से अधिक तथा गैस से कम होता है। |
गैस की अवस्था को परिवर्तित करने के लिए दबाव और तापमान को परिवर्तित करना जरूरी है। | वाष्प की अवस्था को परिवर्तित करने के लिए दबाव और तापमान में अलग – अलग से करना पड़ता है। |
भाप, गैस और वाष्प में अंतर (Difference Among Gas, Vapour and Steam)
भाप (Steam) | गैस (Gas) | वाष्प (Vapour) |
पानी को गर्म के पश्चात निकलने वाली वाष्प को भाप कहते हैं। | गैस पदार्थ की एक अवस्था है जिसके अणुओं के मध्य अंतराणविक बल बहुत कम होता है। | वाष्प द्रव और गैस के मध्य की अवस्था है जिसमे गैस और पानी का मिश्रण होता हैं। |
भाप का आयतन कम होता है। | गैस का आयतन अधिक होता है। पर इसे दबाव डालकर संपीड़ित किया जा सकता हैं। | वाष्प का आयतन भाप से अधिक तथा गैस से कम होता है। |
भाप के दबाव और तापमान को परिवर्तित करते इसकी अवस्था को बदला जा सकता है। | गैस की अवस्था को परिवर्तित करने के लिए दबाव और तापमान को परिवर्तित करना जरूरी है। | वाष्प की अवस्था को परिवर्तित करने के लिए दबाव और तापमान में अलग – अलग से करना पड़ता है। |
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल समझ में आया होगा और आपके मन में गैस , भाप तथा वाष्प को लेकर जितना भी सवाल रहा होगा आपको उन सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा लेकिन फिर भी अगर आप इसके बारे में कुछ और जानना चाहते है या कुछ बताना चाहते है तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में बता सकते है मैं आपको उसके बारे में जरूर जानकारी दूंगा |